BREAKING
FAC News
Back

भक्ति और उल्लास के साथ मनेगी नवरात्रि, प्रेम मंदिर की थीम पर सजेगा पंडाल

Tabish | | — views
भक्ति और उल्लास के साथ मनेगी नवरात्रि, प्रेम मंदिर की थीम पर सजेगा पंडाल

नागदा।

विश्व युवा मंडल 40 वर्षों से करा रहा पारंपरिक गरबा, बालिकाओं को निःशुल्क दिया जा रहा प्रशिक्षण


नागदा। शहर में शारदीय नवरात्रि को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, विशेष पूजन और गरबा आयोजनों के साथ शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं गरबा करने वाली बालिकाएं भी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं।


शहर में विश्व युवा मंडल द्वारा पिछले 40 वर्षों से पारंपरिक गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन में वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। यहां बालिकाओं को गरबा करवाने के साथ ही निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे पारंपरिक गरबा की बारीकियां सीखकर उत्साह के साथ इसमें भाग ले सकें।


35 वर्षों से नवरात्रि आयोजन से जुड़े हैं मुख्यमंत्री


विश्व युवा मंडल के राजेश धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछले करीब 35 वर्षों से हर साल नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी एक दिन आयोजन में शामिल होने आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले दो वर्षों से वे वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ते रहे हैं।


नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक होने वाले विशेष पूजन, पारंपरिक गरबा और आकर्षक पंडाल के साथ शहर में भक्ति, संस्कृति और आनंद-उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा।



जानकारी विश्व युवा मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार जी मोहता ने दी

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News