BREAKING
FAC News
Back

बहराइच: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

Fariyad Ali | | views
बहराइच: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

बहराइच: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

उ प्र जिला बहराइच। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक भव्य रैली यात्रा का आयोजन किया गया। इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रैली की शुरुआत कमनीसनगर से हुई, जो धनुही पकड़ी, संतनगर चौराहा, बुढ़नी, मानगढ़, अश्नाहवा होते हुए बालापुर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह पर स्थानीय लोगों और टीम के सदस्यों द्वारा जलपान की व्यवस्था कर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य (वार्ड संख्या 43) रिजवान शेख बतौर मुख्य अतिथि व बाबा प्रधान, रियाजुल हसन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद दिया गया। रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया ।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Nashik

तिरंगे की शान, शहीदों को सलाम: नाशिक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आयुष प्रसाद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Kalyan

KDMC ने रुक्मिणीबाई अस्पताल के कर्मचारी को प्लास्टर की जगह कार्डबोर्ड का सहारा देने के आरोप में सस्पेंड किया

Mumbai

मुंबई FDA ने फ़ूड सेफ़्टी नियमों के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की है और जांच के बाद 10 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी यूनियन ने मराठी ट्रेनिंग की समय-सीमा तीन महीने बढ़ाने की मांग की है

कल्याण में जातिगत भेदभाव की कथित घटना को लेकर बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांदिवली ईस्ट में अमूल और गोकुल दूध में मिलावट करने के आरोप में 48 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, 74 लीटर दूध ज़ब्त

Comments

Loading comments...

Related News