BREAKING
FAC News
Back

बहराइच: घंटाघर चौक पर ‘शोले’ के धर्मेंद्र बना मीनार पर चढ़ा सनकी युवक, एक घंटे तक मचाया हंगामा एक व्यक्ति हुआ घायल

FAC News Desk | | views

संवाददाता – फरियाद अली

बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख घंटाघर चौक पर मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सनकी युवक अचानक ऊंची घंटाघर चौराहे पर बनी मीनार पर चढ़ गया और जमकर हंगामा करने लगा। युवक ने चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके तारों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया,

हंगामा देख मौके पर व्यापारियों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान राजेश नामक व्यक्ति युवक को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारने का प्रयास कर रहा था, तभी युवक ने उसे जोर से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके तुरंत पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

हंगामा करने वाले युवक की पहचान गुदड़ी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक स्थिति खराब है और पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।

घटना के चलते घंटाघर चौक पर काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News