BREAKING
FAC News
Back

बहराइच में भारी बवाल: पुलिस की सुस्ती पर भड़का जन-आक्रोश, हाईवे जाम कर दी आर-पार की चेतावनी!

Shoaib Miyanoor | | views
बहराइच में भारी बवाल: पुलिस की सुस्ती पर भड़का जन-आक्रोश, हाईवे जाम कर दी आर-पार की चेतावनी!

बहराइच में भारी बवाल: पुलिस की सुस्ती पर भड़का जन-आक्रोश, हाईवे जाम कर दी आर-पार की चेतावनी!



बहराइच। जनपद के थाना रानीपुर अंतर्गत कटघरा कला में हुई लाखों की चोरी अब पुलिस प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन गई है। धार्मिक यज्ञ के दौरान चोरी हुए साउंड सिस्टम का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। बजरंग दल के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर 'चक्का जाम' कर पुलिसिया कार्यप्रणाली की धज्जियां उड़ा दीं।


ग्रामीणों का गुस्सा सिर्फ चोरी को लेकर नहीं, बल्कि पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली को लेकर है। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि उन्होंने खुद एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन खाकी ने उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सुराग हाथ में था, तो पुलिस ने उसे ढील क्यों दी?


हाइवे जाम होने से करीब 90 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन को देवेंद्र प्रताप सिंह (ABVP), दया शंकर सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) और शिवेंद्र प्रताप सिंह (कांग्रेस जिला अध्यक्ष) समेत कई दिग्गज नेताओं का समर्थन मिला, जिससे मामला और गरमा गया।


 "अगर खुलासा नहीं हुआ, तो अगला पड़ाव मुख्यमंत्री आवास लखनऊ होगा!" – प्रदर्शनकारियों की खुली चेतावनी।


बढ़ते हंगामे को देख मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि मात्र 4 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।

जनता अब आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस का यह '4 घंटे वाला वादा' जुमला निकला, तो बहराइच की सड़कों पर ऐसा जन-आंदोलन होगा जिसे संभालना प्रशासन के बस में नहीं होगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News