BREAKING
FAC News
Back

बहराइच में भेड़िए का खूनी आतंक — बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, प्रशासन मौन!

FAC News Desk | | views
बहराइच में भेड़िए का खूनी आतंक — बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, प्रशासन मौन!

बहराइच में भेड़िए का खूनी आतंक — बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत, प्रशासन मौन!

रिपोर्ट – फरियाद अली, जनपद बहराइच

 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली प्यारेपुरवा गांव में भेड़िए का खूनी आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक लगातार हमलों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ताजा घटना ने तो पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आधी रात को घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर आदमखोर भेड़िए ने हमला कर दिया। हमले की बर्बरता इतनी थी कि भेड़िया न केवल दोनों को मौत के घाट उतार गया, बल्कि उनके हाथ-पैर तक को खा गया । इस खौफनाक मंजर ने ग्रामीणों की रूह तक कंपा दी।

 

इस दर्दनाक वारदात ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने वन विभाग और एसडीओ की गाड़ी को घेरकर जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व सहकारिता मंत्री ने प्रशासन पर करारा हमला बोला और ऐलान किया कि “48 घंटे के भीतर सभी आदमखोर भेड़ियों को ढेर किया जाए, वरना हालात और भड़क सकते हैं।”

 

सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि अब तक न तो डीएफओ और न ही डीएम ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। मीडिया से भी अधिकारी लगातार बचते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की यह चुप्पी आग में घी डालने का काम कर रही है।

 

गांव-गांव में दहशत का माहौल है। लोग दरवाजे बंद कर घरों में कैद हैं और जरा सी आहट पर चौकन्ने हो उठते हैं। ग्रामीण खुलेआम सवाल कर रहे हैं — “क्या इंसानों की जान की कीमत अब सरकारी कुर्सियों से भी सस्ती हो चुकी है?”

 

भेड़िए के हमलों से जहां मासूम जानें जा रही हैं, वहीं जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी और लापरवाही ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई करे ।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News