BREAKING
FAC News
Back

बहराइच पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, उपहार भेंट कर किया सम्मानित

| | views
बहराइच पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, उपहार भेंट कर किया सम्मानित
बहराइच पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, उपहार भेंट कर किया सम्मानित बहराइच, 30 जून 2025 — जनपद बहराइच में पुलिस विभाग के 06 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। उनके योगदान को स्मरणीय बनाते हुए आज “पुलिस लाइन सभागार” में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा की अध्यक्षता में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामयी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके पश्चात उन्हें उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। मुख्य आरक्षी मो. सुलेमान व मु0आ0 नईम खाँ को पवित्र कुरआन मजीद और ट्रॉली बैग जबकि मु0आ0 अखिलेश सिंह, मु0आ0 रामऔतार, मु0आ0 जयनाथ चौहान एवं मु0आ0 राम सागर प्रसाद को श्रीरामचरितमानस एवं ट्रॉली बैग भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। साथ ही, उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी कर्मठ पुलिसकर्मियों ने विभाग की छवि को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राज सिंह यादव प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक चन्द्रभूषण साहनी, सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को बधाइयों एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। पुलिस विभाग की यह परंपरा न केवल अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाती है बल्कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा देती है कि ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का सदैव सम्मान होता है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News