BREAKING
FAC News
Back

बकरीद से पहले बहराइच में पुलिस का विराट शक्ति प्रदर्शन!

| | views
बकरीद से पहले बहराइच में पुलिस का विराट शक्ति प्रदर्शन!
बकरीद से पहले बहराइच में पुलिस का विराट शक्ति प्रदर्शन!ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली | फाइट अगेंस्ट क्रिमिनलउ. प्र. जनपद बहराइच आगामी बकरीद ईदुल अजहा पर्व को लेकर थाना रानीपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसा ऐतिहासिक और विशाल फ्लैग मार्च निकाला जिसने पूरे इलाके में पुलिस की ताकत, सतर्कता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का बड़ा संदेश दे दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकले इस भव्य फ्लैग मार्च को देखकर लोगों ने कहा कि “रानीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और अब किसी भी अराजकतत्व की खैर नहीं।”थाना परिसर से शुरू हुआ यह विशाल फ्लैग मार्च दर्जनों पुलिस वाहनों, बाइक दस्तों और भारी पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में निकाला गया। जैसे ही पुलिस का काफिला सायरनों की आवाज के साथ सड़कों पर उतरा, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। फ्लैग मार्च रानीपुर, ताजपुर, गोबरहा, सर्वा, रमवापुर चौराहा, हुजूरपुर मार्ग, कटघरी चौराहा और कुट्टी बाजार सहित कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा जहां लोगों ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की खुलकर सराहना की।थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा पूरे मार्च के दौरान बेहद सक्रिय और सख्त अंदाज में नजर आए। उनका “सिंघम” स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हरेंद्र कुमार मिश्रा लगातार पुलिस टीम को निर्देश देते दिखाई दिए और हर संवेदनशील बिंदु पर खुद निगरानी करते नजर आए। लोगों का कहना था कि थाना प्रभारी जिस तरह खुद सड़कों पर उतरकर नेतृत्व कर रहे हैं, उससे जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर आम नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया। लोगों से अपील की गई कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या भड़काऊ संदेश पर ध्यान न दें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कड़े संदेश से अराजकतत्वों में हड़कंप मचा रहा।पूरे क्षेत्र में पुलिस के भारी काफिले को देखकर आम जनता ने राहत महसूस की। कई जगहों पर ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस टीम का स्वागत भी किया और कहा कि जिस तरह रानीपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है, उससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। व्यापारियों ने कहा कि त्योहार के समय पुलिस की ऐसी सक्रियता बेहद जरूरी है जिससे बाजारों और गांवों में शांति बनी रहे।फ्लैग मार्च की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पुलिस टीम ने केवल वाहनों से मार्च नहीं किया बल्कि कई संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों के बीच जाकर भरोसा कायम किया। जवानों की कदमताल, पुलिस वाहनों के सायरन और अधिकारियों की सख्त निगरानी ने पूरे इलाके में यह संदेश दे दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई होगी।इस विशाल फ्लैग मार्च में वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र यादव की भूमिका भी बेहद सराहनीय रही। उन्होंने पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार मोर्चा संभाले रखा। उ0नि0 दिनेश कुमार यादव ने कई स्थानों पर लोगों से संवाद कर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी जबकि उ0नि0 मन्तराम और उ0नि0 विनोद कुमार पाण्डेय लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखाई दिए। उ0नि0 योगेन्द्र यादव और एसआई विनोद राव ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।हे0मो0 दिनेश कुमार यादव, का0 पुनीत कुमार, का0 विवेक जायसवाल, हे0का0 अमित जायसवाल, हे0का0 राजेन्द्र यादव, का0 भगवानदीन वर्मा, शिवानंद, अमित यादव, अखिलेश यादव, कांस्टेबल राकेश भारती, कांस्टेबल आशुतोष पासवान, आशीष पाण्डेय और सुरेन्द्र नाथ सहित समस्त पुलिस बल पूरे जोश और अनुशासन के साथ मौजूद रहा। जवानों की मुस्तैदी और अनुशासन को देखकर लोगों ने कहा कि रानीपुर पुलिस पूरी तैयारी और जिम्मेदारी के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने में जुटी हुई है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के समय शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने या कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की इस सख्ती से जहां अराजकतत्वों में डर दिखाई दिया वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली।रानीपुर पुलिस का यह विशाल फ्लैग मार्च अब पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा और उनकी टीम जिस तरह दिन-रात मेहनत कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही है, उससे जनता का पुलिस पर भरोसा और बढ़ गया है। बकरीद से पहले पुलिस प्रशासन की यह सक्रियता साफ दिखा रही है कि बहराइच पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Uttar Pradesh

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए
Uttar Pradesh

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Uttar Pradesh

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"
Uttar Pradesh

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
Uttar Pradesh

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Comments

Loading comments...

Related News