BREAKING
FAC News
Back

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, मरीन ड्राइव पुलिस ने घरेलू सहायिका को विरार से किया गिरफ्तार

Tabish | | views
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, मरीन ड्राइव पुलिस ने घरेलू सहायिका को विरार से किया गिरफ्तार

मुंबई:मुंबई के चर्चगेट इलाके में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां, आशा पटेल के घर से कीमती जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी घरेलू सहायिका को विरार से गिरफ्तार कर लिया है।₹5 लाख की सोने की चूड़ी चोरी का आरोपपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आशा पटेल के घर से करीब ₹5 लाख कीमत की हीरों से जड़ी सोने की चूड़ी गायब हो गई थी। आभूषण गायब होने के बाद आशा पटेल ने अपनी घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे (40 वर्ष) पर संदेह जताया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। आरोपी महिला पिछले डेढ़ साल से उनके घर पर काम कर रही थी।15 सितंबर तक पुलिस हिरासतशिकायत के बाद हरकत में आई मरीन ड्राइव पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी सीमा घाटे को विरार से हिरासत में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस चोरी की गई चूड़ी को बरामद करने का प्रयास कर रही है, साथ ही महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News