BREAKING
FAC News
Back

बमकांड के आरोपी को लगता है डर!

| | views
बमकांड के आरोपी को लगता है डर!
बमकांड के आरोपी को लगता है डर! ………….. मुंबई…आर्थर रोड जेल में अक्सर गैंगवॉर की घटनाएं होती रहती हैं। यहां ‘डी’ कंपनी, छोटा राजन और अरुण गवली के खूंखार शूटर जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में अपना वर्चस्व जमाने के लिए ये अपराधी एक-दूसरे को धमकियां तो देते ही हैं, साथ ही जानलेवा हमला भी करते हैं। ताजा घटना में १९९३ के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी को जेल में धमकी मिली है। ब्लास्ट का आरोपी मूसा मुनाफ अब्दुल मजीद ने कहा है कि उसे प्रतिद्वंद्वी गैंग से जान का खतरा है इसलिए उसे हाई सिक्येरिटी वाले अंडा सेल में रखा जाए। मूसा को भले ही सामन्य सेल में डर लग रहा है, लेकिन अंडा सेल में भी उसकी जान खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि वहां भी कई खतरनाक अपराधी रखे गए हैं। बिश्नोई गैंग के २० गुर्गे हाई सिक्योरिटी वाले अंडा सेल में बिश्नोई गैंग के २० सदस्यों को रखा गया है, जिनमें से १५ आरोपी बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़े और ५ आरोपी सलमान खान के बंगले पर फायरिंग करने वाले हैं। राजन गिरोह से खतरा मूसा ने प्रतिद्वंद्वी गैंग से डर का जिक्र किया है। असल में उसका इशारा छोटा राजन गिरोह की तरफ है। छोटा राजन गिरोह ने साल १९९८ से २००१ के बीच ६ बमकांड के आरोपियों को गोली मारी थी। अंडा सेल में भी भीड़ मूसा को २०२० में १९९३ सीरियल बम धमाके के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तभी से वह आर्थर रोड जेल में सजा काट रहा है। हाल ही में उसने कोर्ट में अर्जी डालकर कहा है कि वह जिस सेल में है, वहां उसकी जान को खतरा है। ऐसे में उसे अंडा सेल में रखा जाए। जेल अथॉरिटी के मुताबिक, मूसा को अंडा सेल में और भी खतरा हो सकता है, क्योंकि वहां छोटा राजन के अलावा प्रसाद पुजारी, उदय पाठक और लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों को रखा गया है। आर्थर रोड में ठसमठस… ९९९ की क्षमता में ठूंस डाले ३,४६१ कैदी! आरोपी की सुरक्षा को खतरा, दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग बमकांड के एक कैदी को आर्थर रोड जेल में मौत का डर सता रहा है। उसने कोर्ट में अर्जी डालकर कहा है कि असे अंडा सेल में शिफ्ट कर दिया जाए। मूसा की अर्जी पर जेल अधीक्षक ने कहा है कि सामन्य सेल में १,००० कैदियों को रखने की क्षमता है, वहीं मौजूदा स्थिति में ३,४६१ वैâदी हैं और हाई सिक्येरिटी वाले अंडा सेल की बात करें तो वहां ३१ कैदियों को रखने की जगह है, जबकि वहां फिलहाल ४३ वैâदियों को रखा गया है। मूसा को गैंगवॉर का डर सता रहा है। हालांकि, आर्थर रोड जेल में कोई बड़ा गैंगवॉर नहीं हुआ है। एल्यूमीनियम की प्लेट, स्टील का चमचा और टिफिन बॉक्स को हथियार बनाकर गैंग के सदस्यों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले किए हैं। २०१६ में सुबह करीब ११ बजे शेट्टी और सलीम खान नामक दो आरोपी वैâदियों ने एक-दूसरे पर ब्लेड और धारदार हथियार से हमला किया था। शेट्टी को मकोका के तहत अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था और खान पर हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा था।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News