BREAKING
FAC News
Back

बंगाल की खाड़ी पर बने प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की सम्भावना

Tabish | | — views
बंगाल की खाड़ी पर बने प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की सम्भावना

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


यू.पी. बहराइच : बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती तूफान “अर्णब”26 अक्टूबर की शाम 0530 बजे भा.मा.स. पर प्रचंड चक्रवाती तूफान एवं रात्रि 0230 बजे अति प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रुप में तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज, 27 अक्टूबर की दोपहर 1430 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर 16.2° उत्तरी अक्षांश तथा 83.3° पूर्वी देशांतर के पास संकेंद्रित था | इसके आज शाम तक पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के उपरान्त उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए कल 28 अक्टूबर पूर्वाह्न में बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की प्रबल संभावना है, जिसमें अधिकतम सतत पवन गति 125-135 किमी प्रति घंटे तथा झोंकों सहित 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उक्त मौसम तंत्र के 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत प्रदेश में मेघगर्जन/ वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और व्यापक बेमौसम वर्षा के साथ 29-30 अक्टूबर के दौरान पूर्वांचल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है| इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन 6-9°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News