BREAKING
FAC News
Back

बोरिवली पश्चिम में स्पा सेंटरों की बाढ़! हर गली-नुक्कड़ पर खुल रहे Spa Centre, एक ही कॉम्प्लेक्स में 3-4 सेंटर! आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह खेल?

Tabish | | — views
बोरिवली पश्चिम में स्पा सेंटरों की बाढ़!  हर गली-नुक्कड़ पर खुल रहे Spa Centre, एक ही कॉम्प्लेक्स में 3-4 सेंटर! आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह खेल?

मुंबई | बोरिवली पश्चिम:बोरिवली पश्चिम में इन दिनों Spa और Wellness Centre की बढ़ती संख्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इलाके में 50 से अधिक Spa Centre संचालित हो रहे हैं। कई जगहों पर एक ही कॉम्प्लेक्स में तीन से चार Spa Centre दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में Spa Centre को अनुमति कैसे और किन नियमों के तहत मिल रही है?

स्पर्श Wellness Spa भी इसी क्रम में चर्चा में है। यह Shop No. 2, ठाकूर चाल, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, लक्ष्मी नारायण रोड, एकसार, बोरिवली पश्चिम, मुंबई स्थित बताया जा रहा है।

लाइसेंस और NOC को लेकर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या क्षेत्र में संचालित सभी Spa Centre के पास आवश्यक फायर NOC, दुकान एवं स्थापना संबंधी पंजीकरण, स्वास्थ्य विभाग की अनुमति तथा अन्य अनिवार्य दस्तावेज मौजूद हैं?

इसके अलावा Spa में काम करने वाले कर्मचारियों की योग्यता, प्रशिक्षण और आवश्यक पुलिस सत्यापन भी जांच का विषय होना चाहिए। यदि किसी प्रतिष्ठान के पास आवश्यक अनुमति नहीं है या नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

बोरिवली पश्चिम में आखिर इतनी 'Spa संस्कृति' क्यों?

बोरिवली पश्चिम में जिस तेजी से नए Spa Centre खुलते जा रहे हैं, उसने स्थानीय नागरिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल यह भी है कि क्या यह केवल Wellness और Massage की बढ़ती मांग का परिणाम है, या इसके पीछे कोई और कारण है?

क्या बोरिवली की जनता इतनी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुकी है कि हर गली और नुक्कड़ पर Spa की जरूरत पड़ रही है? या फिर Spa Centre खोलना अब इतना आसान हो गया है कि बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के नए प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति मिल रही है?

BMC, पुलिस और फायर विभाग से जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित विभागों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए बोरिवली पश्चिम के सभी Spa Centre का संयुक्त निरीक्षण करना चाहिए। प्रत्येक प्रतिष्ठान के लाइसेंस, फायर सेफ्टी, कर्मचारियों के दस्तावेज, CCTV व्यवस्था और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच की जानी चाहिए।

यदि जांच में किसी Spa Centre में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—बोरिवली पश्चिम में धड़ाधड़ खुल रहे Spa Centre के पीछे आखिर कौन-सी व्यवस्था काम कर रही है? संबंधित विभाग इस पूरे मामले की व्यापक जांच कब करेंगे?

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News