BREAKING
FAC News
Back

BREAKING: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG पाइपलाइन में भीषण ब्लास्ट, 1 की मौत,3 घायल

Tabish | | — views
BREAKING: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG पाइपलाइन में भीषण ब्लास्ट, 1 की मौत,3 घायल

मुजफ्फरपुर (बिहार) -जकी अहमद



मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड, साहू चौक पर आज दोपहर करीब 12 बजे नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। JCB से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी IOCL की PNG गैस पाइपलाइन फट गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और जोरदार विस्फोट हो गया।


1. जान-माल का नुकसान:

- *मृतक:* 1 व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि। मृतक की पहचान श्रीनगर कॉलोनी निवासी कोचिंग संचालक श्रीनिवास सिंह के रूप में हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में 3-4 व्यक्ति के घायल होने की सूचना है लेकिन SDM पूर्वी आनंद उत्सव ने कहा कि आधिकारिक तौर पर 1 व्यक्ति के मौत की ही पुष्टि है।

- घायल:आधे दर्जन लोग घायल हैं,, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को SKMCH और आशा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- *धमाके की तीव्रता* धमाका इतना जोरदार था कि आवाज 3 से 5 किमी दूर तक सुनी गई। 100 मीटर के दायरे में करीब 50 घरों के शीशे टूट गए, एक 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हुई। एक Thar, डाक विभाग की वैन, आधा दर्जन बाइक और JCB मशीन जलकर राख हो गई।


2. हादसे की वजह - बड़ी लापरवाही:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक JCB से पाइपलाइन टूटने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा, लेकिन IOCL की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसी लापरवाही से गैस घरों में फैल गई और चिंगारी से ब्लास्ट हो गया।


3. प्रशासन का एक्शन:

- फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

- गैस कंपनी ने मुख्य वाल्व बंद कर रिसाव रोका।

- FSL की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। SDM ने कहा - जांच जारी है।

BREAKING: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG पाइपलाइन में भीषण ब्लास्ट, 1 की मौत,3 घायल

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News