ठाणे:ठाणे पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच-यूनिट 1) ने बस यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चुराने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 22 हजार 500 रुपये मूल्य के 21.5 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश हुआ है।
यह मामला 11 सितंबर 2026 का है, जब मनीषा किरण कलंके (उम्र 39 वर्ष) सुबह करीब 09:00 से 09:30 बजे के बीच बेस्ट बस रूट नंबर 494 से कलवा से हरीनिवास की ओर यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके गले से 15 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इस संबंध में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(इ) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने ऐसे बिछाया जालमामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश शिरसाठ और उनकी टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। कड़े परिश्रम और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद जाल बिछाकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:अनिल किसन जाधव (उम्र 47 वर्ष) - निवासी: काजू टेकड़ी, भांडुप (पश्चिम), मुंबई।सुरेश उर्फ सुरी दयानंद डी (उम्र वर्ष नहीं दर्शाया गया) - निवासी: फातिमा चाल, भांडुप (पश्चिम), मुंबई।सागर सुधीर सावर्डेकर (उम्र 30 वर्ष) - निवासी: शिवशक्ती चाल, भांडुप (पश्चिम), मुंबई।इ

Loading comments...