BREAKING
FAC News
Back

बुजुर्ग से 35.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुंब्रा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़

Tabish | | — views
बुजुर्ग से 35.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुंब्रा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़

ठाणे: आतंकवादियों से संबंध होने और 96 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर एक 71 वर्षीय बुजुर्ग को 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 35 लाख 50 हजार रुपये का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का ठाणे पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुंब्रा पुलिस थाने की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश और गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साक्षावली हुसैनपीरा शेख (23) और समीर इकबाल डबरीवाला (21) के रूप में हुई है।


दिवा इलाके के रहने वाले इस बुजुर्ग को 16 से 25 सितंबर के बीच व्हाट्सएप कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया था। आरोपियों ने पीड़ित के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलने का झांसा दिया और उन पर ईडी (ED), सीबीआई (CBI) और आरबीआई (RBI) के फर्जी नोटिस दिखाकर भारी मानसिक दबाव बनाया। कानूनी कार्रवाई के डर से घबराए बुजुर्ग ने आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में 35 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।


ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News