चलती ट्रेन की बोगी के उपर चढ़ा युवक, विद्युत आपूर्ति रोक कर RPF ने बचाई जान
FAC News Desk
|
|
— views
चलती ट्रेन की बोगी के उपर चढ़ा युवक, विद्युत आपूर्ति रोक कर RPF ने बचाई जान
चलती ट्रेन की बोगी के उपर चढ़ा युवक, विद्युत आपूर्ति रोक कर RPF ने बचाई जान
संवाददाता फरियाद अली
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक चलती काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे के ऊपर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। घटना करीब शाम 4:30 बजे की है। युवक की जान को खतरे में देखकर रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर उसकी जान बचा ली गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर निवासी मोहम्मद अनस अचानक ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। ऊपर पहुंचने के बाद वह नीचे उतरने से लगातार इनकार करता रहा। हालात की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कंट्रोल रूम ने तुरंत ओवरहेड लाइन की बिजली सप्लाई काट दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब 40 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। वाराणसी–लखनऊ रेलमार्ग पर कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
इस घटना का असर आसपास के रेलवे फाटकों पर भी पड़ा और लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। नीचे उतारने के प्रयास के दौरान युवक ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में यात्रियों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। रेलवे प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
How did you feel about this news?

Loading comments...