BREAKING
FAC News
Back

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

Fariyad Ali | | views
डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

बहराइच: डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

बहराइच जिले के इकोना–पयागपुर मार्ग पर रंजीतपुर के पास मंगलवार को एक डबल डेकर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से करीब 6 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पयागपुर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित
Bahraich

60 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर सन्नाटा! नवागांव में मनरेगा कार्य पर उठे गंभीर सवाल

60 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर सन्नाटा! नवागांव में मनरेगा कार्य पर उठे गंभीर सवाल
Bahraich

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व से पहले रसोइया माताओं को दिया उपहार

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व से पहले रसोइया माताओं को दिया उपहार
Bahraich

बहराइच में 28 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख का जुर्माना

बहराइच में 28 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख का जुर्माना
Bahraich

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस
Bahraich

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण
Bahraich

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Bahraich

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

Comments

Loading comments...

Related News