BREAKING
FAC News
Back

डीजल/पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफ.आई.आर. डीज़ल व पेट्रोल की कालाबाज़ारी पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्रवाई

Fariyad Ali | | views
डीजल/पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफ.आई.आर. डीज़ल व पेट्रोल की कालाबाज़ारी पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्रवाई

डीजल/पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफ.आई.आर.

डीज़ल व पेट्रोल की कालाबाज़ारी पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्रवाई 

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

बहराइच 22 अप्रैल। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों बिना लाइसेंस अवैध रूप से डीज़ल/पेट्रोल की कालाबाज़ारी करते हुए पाये जाने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर 03 मामलों में 04 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना रामगांव में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3/7 के अर्न्तगत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। श्री तिवारी ने बताया कि तहसील व ब्लाक महसी अन्तर्गत नौतला निवासी इसराइल पुत्र भग्गू जान के पास से प्लास्टिक के 02 जेरीकेन (नीले रंग व सफेद) में लगभग 50-50 (पचास-पचास) लीटर एवं एक काले प्लास्टिक के जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल, कीप एवं आधा लीटर मापकीय मापन यंत्र बरामद किया गया था।  

इसी प्रकार तहसील व ब्लाक महसी अन्तर्गत मुध्धाचक निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजदेव व नकाही निवासी अमित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता के पास से नेवादा मोड़ पर चार जरीकेन में लगभग 200 लीटर (दो सौ लीटर) डीजल/पेट्रोल के साथ एक कीप और आधा लीटर व एक लीटर का एक-एक नपना यंत्र बरामद किया गया था। इसके अतिरिक्त थाना रामगांव अन्तर्गत नौतला निवासी धीरेन्द्र जायसवाल पुत्र दुःखहरन जायसवाल को चार जरीकेन में लगभग 200 लीटर (दो सौ लीटर) डीजल/पेट्रोल के साथ कीप और आधा व एक लीटर के 01-01 मापन यंत्र सहित घटना स्थल नौतला बाजार से बरामद किया गया था।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जनपद के समस्त डीजल/पेट्रोल पम्पों के प्रोपराईटर्स, पार्टनर्स एवं प्रबन्धकों को निर्देशित किया है डीज़ल एवं पेट्रोल के वितरण में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी पम्पों को निर्देशित किया गया है कि ईधंन की आपूर्ति वाहनों में ही की जाये। जरिकेन, पिपिया, डब्बा, बोतल आदि में पेट्रोल किसी भी दशा में निर्गत नहीं किया जायेगा। जरिकेन, पिपिया, डब्बा में डीजल 5-10 लीटर (निर्धारित मात्रा के डब्बे आदि में ही) किसानों की पहचान फार्मर रजिस्ट्री/किसान बही देखकर एवं पुष्टि करके ही दिया जायेगा।

डीएम श्री त्रिपाठी ने कहा कि डीजल/पेट्रोल को जरिकेन, पिपिया, डब्बा आदि में पम्पों से ले जाकर ग्रामवासियों को अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायतों को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जायेगा। डीज़ल एवं पेट्रोल की कालाबाज़ारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही भी की क जायेगी।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने G N साईबाबा से जुड़े जमावड़े के मामले में TISS के 7 छात्रों को अग्रिम ज़मानत दी, जबकि 2 छात्रों की याचिकाएँ खारिज कर दीं

मुंबई सेशंस कोर्ट ने G N साईबाबा से जुड़े जमावड़े के मामले में TISS के 7 छात्रों को अग्रिम ज़मानत दी, जबकि 2 छात्रों की याचिकाएँ खारिज कर दीं
Mumbai

मुलुंड चेक नाका के पास BEST बस दुर्घटना में BMC के 56 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत; ड्राइवर हिरासत में

मुलुंड चेक नाका के पास BEST बस दुर्घटना में BMC के 56 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत; ड्राइवर हिरासत में
Kalyan

कल्याण पुलिस ने सबसे ज़्यादा वांछित वाहन चोर को गिरफ़्तार किया और ₹6.35 लाख मूल्य की नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं

कल्याण पुलिस ने सबसे ज़्यादा वांछित वाहन चोर को गिरफ़्तार किया और ₹6.35 लाख मूल्य की नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं
Mumbai

सचिन कुर्मी मर्डर केस: मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट ने आरोपी आनंद काले की जमानत याचिका खारिज कर दी

सचिन कुर्मी मर्डर केस: मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट ने आरोपी आनंद काले की जमानत याचिका खारिज कर दी
Nashik

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा
Mumbai

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें
Mumbai

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी

Comments

Loading comments...

Related News