BREAKING
FAC News
Back

देहरादून में नौकरी के नाम पर धोखा — कम उम्र की लड़कियों के साथ मानसिक उत्पीड़न!

| | views
देहरादून में नौकरी के नाम पर धोखा — कम उम्र की लड़कियों के साथ मानसिक उत्पीड़न!
देहरादून में नौकरी के नाम पर धोखा — कम उम्र की लड़कियों के साथ मानसिक उत्पीड़न! फरियाद अली उत्तराखंड देहरादून में इन दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ तथाकथित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां युवतियों को आकर्षक वेतन और अच्छे पद का झांसा देकर बुलाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें बंधक बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, इन कंपनियों में युवतियों से जबरन कॉल करवाकर लोगों को नेटवर्क से जोड़ने का काम कराया जाता है। जो लोग नेटवर्क में शामिल हो जाते हैं, उनसे पैसे वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं, इन लड़कियों को घर पर संपर्क करने तक की अनुमति नहीं दी जाती। कंपनी में शामिल न होने वालों से ऑनलाइन सामान खरीदने के लिए कहा जाता है, और जैसे ही वे भुगतान कर देते हैं, उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है। कई युवतियों ने बताया कि उन्हें न तो नौकरी दी जाती है, न वेतन, बल्कि धमकियों और दबाव के बीच काम करने को मजबूर किया जाता है। यह पूरा घटनाक्रम मासूम लड़कियों के सम्मान और आत्मसम्मान के खिलाफ है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। क्या आपके साथ भी ऐसा धोखा हुआ है? अगर हाँ, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस या महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें। प्रशासन से अपील है कि ऐसी फर्जी कंपनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि कोई और बेटी ऐसे जाल में न फँसे।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News