BREAKING
FAC News
Back

दहिसर में नकली दूध का बड़ा भंडाफोड़, ब्रांडेड दूध में मिलावट कर दो पैकेट बनाने वाला 'दूध माफिया' गिरफ्तार

Tabish | | views
दहिसर में नकली दूध का बड़ा भंडाफोड़, ब्रांडेड दूध में मिलावट कर दो पैकेट बनाने वाला 'दूध माफिया' गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के सहयोग से दहिसर पूर्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड दूध के पैकेटों में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कथित "दूध माफिया" लिंग्या मांडा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के दूध के पैकेट खोलकर उनमें मिलावट करता था और एक पैकेट के दूध से दो पैकेट तैयार कर बाजार में बेचता था। इस तरह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी दूध में मिलावट कर उसे दोबारा पैक कर असली ब्रांड के नाम पर बेचता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस और FDA की टीम ने मौके से मिलावटी दूध, पैकिंग सामग्री तथा अन्य उपकरण बरामद किए। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित गिरोह काफी समय से सक्रिय था और आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल रहा था। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और इसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News