BREAKING
FAC News
Back

दिघी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार........... बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ब्लैक मार्केट में बेचने का आरोप; ₹2.74 लाख का माल जब्त

Tabish | | views
दिघी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...........  बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ब्लैक मार्केट में बेचने का आरोप; ₹2.74 लाख का माल जब्त

पुणे: दिघी पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को परांदेनगर इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से LPG गैस ट्रांसफर करने वाले एक ठिकाने का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से दो 25 वर्षीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बड़े घरेलू गैस सिलेंडरों से कथित तौर पर गैस निकालकर 2 से 3 किलो क्षमता वाले छोटे मिनी सिलेंडरों में अवैध रूप से भर रहे थे। इसके बाद इन सिलेंडरों को कथित तौर पर ब्लैक मार्केट में अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक टेंपो समेत कुल ₹2,74,900 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अवैध तरीके से LPG गैस की रिफिलिंग और बिक्री से गंभीर आग एवं विस्फोट का खतरा बना रहता है, ऐसे में पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News