BREAKING
FAC News
Back

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Fariyad Ali | | views
दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

भिगुरी नहर पुल के पास वारदात, बीसी मशीन और बैग भी लूटे; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


उ. प्र. बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। भिगुरी नहर पुल के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) संचालक को रोककर तमंचे के बल पर करीब ₹2.53 लाख की नकदी, बीसी मशीन और बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News