दिवाली से पहले मिठाई निर्माता के कारखाने पर FDA की बड़ी कार्रवाई, गंदगी और गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल
संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई: दिवाली के त्योहार से ठीक पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित अप्पापाड़ा इलाके में एक मिठाई निर्माता के कारखाने पर कार्रवाई की। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित कारखाने में गंदगी और मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कारखाने में साफ-सफाई की स्थिति और मिठाई बनाने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान FDA के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुरार पुलिस भी मौजूद रही। अधिकारियों ने कारखाने में जांच-पड़ताल की।
दिवाली जैसे बड़े त्योहार के दौरान बाजारों में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ तरीके से मिठाइयां तैयार किए जाने की आशंका को देखते हुए FDA की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित निर्माता के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Loading comments...