BREAKING
FAC News
Back

दक्षिण मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 9 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 29 को नोटिस

Tabish | | — views
दक्षिण मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 9 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 29 को नोटिस

मुंबई: खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वाले होटलों और रेस्टोरेंट के खिलाफ महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सख्त रुख अपनाया है। अपने ऑनलाइन पोर्टल पर मिली 45 शिकायतों के आधार पर एफडीए ने मंगलवार (17 नवंबर) को दक्षिण मुंबई के 55 खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।


इस विशेष अभियान के दौरान भारी गंदगी, कीट संक्रमण (पेस्ट इन्फेस्टेशन) और कचरा निपटान में लापरवाही पाए जाने पर 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नियमों में खामियां पाए जाने पर 29 अन्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।


निरीक्षण के दौरान कोलाबा स्थित मशहूर 'कैफे आइडियल' (Cafe Ideal) में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों को वहां खाना तैयार करने वाले काउंटर और बर्तन धोने वाले सिंक के बिल्कुल पास गीले कचरे से भरे और ओवरफ्लो होते हुए डस्टबिन मिले। इसके अलावा रसोई में खुले कटे हुए प्याज, बिना ढके रखे कच्चे और पके मांसाहारी भोजन, लटकते बिजली के तार और छत से उखड़ता प्लास्टर भी देखा गया।


इन प्रमुख रेस्टोरेंट पर गिरी गाज


सूत्रों के अनुसार, दक्षिण मुंबई के जिन 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं:

• कैफे आइडियल (कोलाबा)

• चेतना रेस्टोरेंट (काला घोड़ा)

• मियां कबाब्स (फोर्ट)

• बेरूट (कफ परेड)

• नेचुरल आइसक्रीम (चर्चगेट)

• श्रीयोंग रेस्टोरेंट (फोर्ट)

• गुप्ता फ्रूट जूस सेंटर (नरीमन पॉइंट)

• प्रकाश डोसा (फोर्ट)

• सौरभ होटल्स (कोलाबा)


एफडीए ने स्पष्ट किया है कि निलंबन की अवधि के दौरान ये सभी प्रतिष्ठान किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थों की खरीद, बिक्री या वितरण नहीं कर सकेंगे। नियमों का पालन सुनिश्चित करने और दोबारा संतोषजनक निरीक्षण के बाद ही इनके लाइसेंस बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News