मुंबई के DN नगर, मूंगीपा आर्केड के सामने भारी बारिश के कारण एक पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही कार के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर गिरे पेड़ के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। संबंधित विभाग द्वारा पेड़ को हटाने और यातायात सुचारु करने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Loading comments...