BREAKING
FAC News
Back

DNA रिपोर्ट से खुला मर्डर का राज: पंढरपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Tabish | | views
DNA रिपोर्ट से खुला मर्डर का राज: पंढरपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

पंढरपुर:महाराष्ट्र के पंढरपुर तालुका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां व्यक्तिगत विवाद के चलते एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद आई वैज्ञानिक जांच (DNA) की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक 70 वर्षीय महिला को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी महिला पर सबूतों को नष्ट करने का भी आरोप है।क्या है पूरा मामला?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जुलाई की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान अंबादास खांडेकर (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस हिरासत में ली गई आरोपी महिला का नाम मंगल होनमाने (उम्र 70 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि 27 जुलाई को किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसके बाद यह दर्दनाक घटना घटित हुई।DNA रिपोर्ट से हुआ खुलासाघटनास्थल पर मिले अवशेषों के आधार पर पंढरपुर पुलिस ने डीएनए (DNA) जांच करवाई थी। घटना के डेढ़ महीने बाद जैसे ही डीएनए जांच की रिपोर्ट पुलिस के हाथ लगी, पुलिस ने जांच की गति बढ़ा दी। शक के आधार पर पुलिस ने मंगल होनमाने को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारियों और सबूतों के आधार पर पंढरपुर पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News