BREAKING
FAC News
Back

ड्राई स्टेट गुजरात के राजकोट में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा, कई नामी हस्तियां हिरासत में

Tabish | | — views
ड्राई स्टेट गुजरात के राजकोट में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा, कई नामी हस्तियां हिरासत में

राजकोट (गुजरात): शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के राजकोट शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कालावड रोड स्थित एक आलीशान होटल (होटल सराजा) में चल रही हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।


पार्टी में शामिल थे नामी लोग

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पार्टी एक बड़े बिजनेस ग्रुप (डेकोरा ग्रुप) से जुड़े कारोबारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इसमें राजकोट और मोरबी के कई बड़े उद्योगपतियों, बिल्डरों, व्यापारियों और प्रतिष्ठित परिवारों के सदस्य शामिल थे।


76 लोग लिए गए हिरासत में

पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से कुल 76 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 43 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में महंगी विदेशी शराब और बियर की बोतलें बरामद की गई हैं।


मेडिकल जांच के लिए भेजा गया अस्पताल

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी 76 लोगों को मेडिकल जांच और ब्लड सैंपल देने के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में फिलहाल शराबबंदी कानून के तहत 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और इस बात की जांच कर रही है कि ड्राई स्टेट होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब होटल तक कैसे पहुंची।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News