ड्रग्स स्मगलिंग में छोटा शकील की फंडिंग! …दुबई से डिपोर्ट आरोपी ने किया खुलासा
FAC News Desk
|
|
— views
ड्रग्स स्मगलिंग में छोटा शकील की फंडिंग! …दुबई से डिपोर्ट आरोपी ने किया खुलासा…………
मुंबई…हाल ही में दुबई से डिपोर्ट कर मुंबई लाए गए मोस्ट वांटेड कुब्बावाला ने डी कंपनी और उसके सिपहसालार छोटा शकील द्वारा मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। कुब्बावाला ने पूछताछ में बताया है कि छोटा शकील और उसका भाई अनवर नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए अरबों रुपए की फंडिंग करते हैं।
महाराष्ट्र के अलग-अलग ठिकानों पर एमडी बनाने के लिए पैâक्ट्रियों में जमकर पैसा लगाया है। पैâक्ट्री के अलावा कच्चा माल मंगवाने से लेकर सप्लाई करवाने तक छोटा शकील और उसका भाई अनवर अरबों रुपए लगा रहे हैं। कुब्बावाला द्वारा दी गई जानकारी के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। पिछले हफ्ते ही सात आरोपियों को एक अपहरण मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, उसमें भी अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन सामने आया और पता चला कि अपहरण करने वाले आरोपियों का संबंध छोटा शकील के भाई अनवर से है।
रायगढ़ के फार्महाउस में बनाया बंधक
असल में इस मामले का खुलासा ड्रग्स स्मगलिंग के पैसों के झगड़ों से हुआ। बताया जाता है कि १२ जून को जोगेश्वरी (पश्चिम) के ओशिवरा इलाके में होटल अलीबाबा के पास से दो व्यक्तियों को तीन अलग-अलग कारों में बैठाकर अगवा कर लिया गया था। आरोपियों ने दोनों को रायगढ़ जिले के एक फार्महाउस में बंधक बनाकर रखा और मारपीट कर खूब धमकाया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी से ड्रग्स स्मगलिंग का पर्दाफाश हुआ और यह भी मालूम हुआ कि अपहरणकर्ता छोटा शकील से जुड़े हुए हैं।
यूपी के बांदा से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर दी दबिश
ड्रग्स स्मगलिंग और अपहरण से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजतिलक रौशन के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें क्राइम ब्रांच की कुल ६ टीमें शामिल थीं। गुप्त सूचना के आधार पर १५ जुलाई की रात उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दबिश देकर ३ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं मुंबई और रायगढ़ जिले से गैंग के अन्य ४ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि वे छोटा शकील का भाई अनवर के लिए काम करते हैं और जिसका अपहरण किया गया था वह बड़ा ड्रग्स डीलर है। अनवर ने ड्रग्स डीलर को ५ करोड़ रुपए का एमडी सप्लाई करने के लिए दिया था, आरोपियों ने माल तो बेच दिया था, लेकिन पैसे अनवर तक नहीं पहुंचे थे। बता दें कि कुब्बावाला के साथ ताहिर डोला को भी दुबई से डिपोर्ट कर लाया गया था। ताहिर सलीम डोला का भाई है और सलीम का सीधा कनेक्शन डी कंपनी से है। एमडी ड्रग्स बनाना और उसकी सप्लाई में अंडरवर्ल्ड का हाथ होने जानकारी मिलने के बाद से क्राइम ब्रांच पुलिस के कान खड़े हो गए हैं।
How did you feel about this news?

Loading comments...