BREAKING
FAC News
Back

दुबई भेजी जा रही पेट्रोलियम जेली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश........ एपीएमसी पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 लाख रुपये का माल जब्त

Tabish | | — views
दुबई भेजी जा रही पेट्रोलियम जेली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश........  एपीएमसी पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 लाख रुपये का माल जब्त

नवी मुंबई: तलोजा स्थित रिफाइनरी से जेएनपीटी (JNPT) के रास्ते दुबई निर्यात के लिए भेजे जा रहे कंटेनर से पेट्रोलियम जेली चुराने वाले एक गिरोह का एपीएमसी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई लगभग 400 लीटर पेट्रोलियम जेली (कीमत 1 लाख रुपये), एक कंटेनर, पिकअप वैन और ट्रेलर सहित कुल 16 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। अदालत ने सभी आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबासाहेब पाटिल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुनीत कॉर्नर स्थित पार्किंग में एक कंटेनर से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश पाटिल और उनकी टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपी कंटेनर से पाइप की मदद से पेट्रोलियम जेली निकालकर उसे महिंद्रा पिकअप वैन में रखे बैरलों में भरते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। तलोजा की गांधार ऑयल रिफाइनरी से निकले इस कंटेनर में लगभग 1 करोड़ रुपये का माल लदा हुआ था। आरोपी इस चोरी के माल को कहाँ बेचने वाले थे और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, पुलिस इसकी आगे जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News