LPG सिलेंडर पर सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC अनिवार्य करने का फैसला किया है।जिन ग्राहकों का ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं होगा, उन्हें LPG सिलेंडर तो मिलेगा, लेकिन सब्सिडी वाले रिफिल का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ घरेलू LPG ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।e-KYC डिलीवरी के समय, गैस एजेंसी के शोरूम या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन हटाना तथा सब्सिडी का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।
e-KYC नहीं तो LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी
How did you feel about this news?


Loading comments...