रानीपुर थाना क्षेत्र के चाकूजोत गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुआ हादसा, एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना
ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली
उ.प्र. जनपद बहराइच बहराइच-करनेलगंज मार्ग पर थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम चाकूजोत में शनिवार को ई-रिक्शा और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग और ई-रिक्शा पर दो लोग सवार थे। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ई-रिक्शा में सवार एक महिला के कंधे में चोट लगने की सूचना है। अन्य घायलों की स्थिति और पहचान की पुष्टि होना बाकी है।
हादसे में शामिल बाइक का पंजीकरण नंबर UP40BH6107 और ई-रिक्शा का पंजीकरण नंबर UP40CT8146 बताया गया है। शुरुआती जानकारी में ई-रिक्शा चालक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी रमेश कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी असफाक झाला के रूप में बताई जा रही है। अन्य तीन लोगों के नाम और पते की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल हादसे में घायलों की आधिकारिक स्थिति और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि संबंधित पुलिस या प्रशासनिक जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।
हादसे के तुरन्त बाद बचाव अभियान शुरु किया गया घायलों को सड़क से किनारे किया गया
घायल की सूचना तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को तुरंत दिया गया पुलिस और थोड़ी देर बाद एम्बुलेंस पहुंची घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया गया है

Loading comments...