महाराष्ट्र मुस्लिम फ्रंट के ज़ेरे-एहतिमाम कार्यक्रम में मोमेंटो पेश कर किया गया सम्मान
(रिपोर्ट एडिटर जफरसिद्दीकी)
पुणे :-
ईद-ए-मिलादुन्नबी
सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुबारक मौके पर महाराष्ट्र मुस्लिम फ्रंट के ज़ेरे-एहतिमाम पुणे के आज़म कैंपस स्थित असेंबली हॉल में 18 सितंबर 2026 को ‘जलसा-ए-मिलाद-ए-मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व तक़सीम-ए-इनामात’ का पुरवक़ार आयोजन किया गया। इस मौक़े पर तक़रीरी मुकाबले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में प्रतिभागियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान NCP अजित पवार गट के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख भाईजान का ख़ुसूसी तौर पर इस्तक़बाल करते हुए उन्हें मोमेंटो पेश कर सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें मुबारकबाद पेश करते हुए उनकी सामाजिक एवं मिल्ली ख़िदमात के लिए सम्मान प्रकट किया गया।
इस मौक़े पर ईद-ए-मिलादुन्नबी की फ़ज़ीलत, पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत-ए-पाक, तालीमात और उनके बताए हुए उसूलों पर रोशनी डाली गई। तक़रीरी मुकाबले के ज़रिए नौजवानों को दीनी मालूमात हासिल करने, अपनी तक़रीरी सलाहियत को निखारने और सीरत-ए-मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से रहनुमाई हासिल करने का पैग़ाम दिया गया।
कार्यक्रम में बक़ियातुस्सलफ़, क़ुदवतुल ख़लफ़, शहंशाह-ए-ख़िताबत हज़रत अल्लामा सैयद शाह अज़ीज़ुल्लाह क़ादरी साहब किब्ला तथा क़ाइदे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद अय्यूब अशरफ़ी साहब किब्ला की ख़ुसूसी मौजूदगी रही। इसके अलावा हज़रत मौलाना मुंतज़िर निज़ामी, हज़रत हाफ़िज़ शहबाज़ क़ादरी, जनाब हाजी नदीमभाई मुजावर समेत कई उलमा-ए-किराम, मेहमानान और आयोजक मौजूद रहे।
तक़रीरी मुकाबले में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी , सीरत-ए-मुस्तफ़ा और इस्लामी तालीमात से जुड़े मौज़ूआत पर अपनी तक़रीरें पेश कीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को इनामात एवं पुरस्कारों से नवाज़ा गया।
इस पुरवक़ार मौक़े पर हाजी इब्राहीम शेख भाईजान के सम्मान पर मौजूद मेहमानों और आयोजकों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की और कार्यक्रम की कामयाबी के लिए अपनी नेक ख़्वाहिशात का इज़हार किया।

Loading comments...