ईदुल-अजहा पर हाजी कय्यूम तांबोली की शानदार दावत, सांताक्रुज में जुटीं कई नामचीन शख्सियतें दौलतनगर स्थित निवास पर मोहब्बत, भाईचारे और ईद की खुशियों से सजी खास महफ़िल
Tabish
|
|
— views
मुंबई :- ईदुल-अजहा के मुकद्दस और खुशियों भरे मौके पर मशहूर समाजसेवक हाजी कय्यूम तांबोली की जानिब से सांताक्रुज के दौलतनगर स्थित उनके निवास स्थान पर एक शानदार दावत का आयोजन किया गया।इस खास मौके पर बड़ी तादाद में दोस्त, रिश्तेदार, समाज के गणमान्य लोग और करीबी अहबाब दावत में शरीक हुए। महफ़िल में मोहब्बत, भाईचारे और ईद की खुशियों का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।मेहमानों के लिए लज़ीज़ पकवानों और बेहतरीन मेहमाननवाज़ी का खास इंतजाम किया गया था, जिसकी सभी लोगों ने दिल खोलकर सराहना की। दावत के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईदुल-अजहा की मुबारकबाद पेश करते हुए मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं भी कीं।हाजी कय्यूम तांबोली ने आए हुए तमाम मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए कहा कि ईद का पैगाम मोहब्बत, कुर्बानी और इंसानियत का है, और ऐसे मौके आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।इस मौके पर एडिटर जफर सिद्दीकी, नल यूनियन मुंबई अध्यक्ष गुलफाम खान, समाजसेवक उस्मान खान उर्फ लाला, जफर शेख सहित कई समाजसेवक और गणमान्य शख्सियतें मौजूद थीं।यह रूहानी और खुशनुमा महफ़िल ईद की खुशियों को और भी यादगार बना गई।
How did you feel about this news?

Loading comments...