BREAKING
FAC News
Back

एक ही गांव में 6 मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

FAC News Desk | | views
एक ही गांव में 6 मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

एक ही गांव में 6 मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

संवाददाता फरियाद अली

 

बहराइच। जनपद के थाना रामगांव अंतर्गत निंदुनपुरवा टेपरहा गांव बुधवार सुबह उस समय दहल उठा जब एक मामूली खेत विवाद ने 6 लोगों की जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई।

 

ग्रामीण विजय कुमार का पड़ोस के किशोरों से लहसुन की बोआई को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर विजय ने गुस्से में आकर 14 वर्षीय सूरज यादव पुत्र लच्छीराम और 13 वर्षीय सनी वर्मा पुत्र ओमप्रकाश की गड़ासे से निर्मम हत्या कर दी। दोनों किशोर आंगन में खून से लथपथ पड़े मिले। यह नजारा देखकर पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

 

हत्या के बाद विजय ने हैवानियत की पराकाष्ठा पार कर दी। वह घर के अंदर जाकर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को कमरे में बंद कर लिया और फिर घर में आग लगा दी। आग की लपटों में विजय, उसकी पत्नी और दोनों बेटियां जिंदा जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं, घर में बंधे चार मवेशी भी इस अग्निकांड में झुलसकर मर गए।

 

ग्रामीणों ने जब घर से धुआं और लपटें उठती देखीं तो इकट्ठा हो गए, लेकिन खून से लथपथ शव देखकर सहम गए और आगे बढ़ने की हिम्मत न जुटा सके। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी महसी और थानाध्यक्ष मदनलाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

 

गांव में एक ही परिवार और दो किशोरों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत और सनसनी का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News