BREAKING
FAC News
Back

एक्सपायरी डेट के 'जहर' से बची थालियां: भिवंडी में 9 टन सड़ा आटा जब्त, गुजरात भेजने की थी तैयारी

Tabish | | views
एक्सपायरी डेट के 'जहर' से बची थालियां: भिवंडी में 9 टन सड़ा आटा जब्त, गुजरात भेजने की थी तैयारी

भिवंडी:मुनाफे के अंधे खेल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) ने एक सर्जिकल स्ट्राइक की है। भिवंडी के निजामपुर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब 9 टन (9,000 किलोग्राम) एक्सपायरी डेट और फटे पैकेटों में भरा खराब आटा जब्त किया है। इस कबाड़ हो चुके आटे को दोबारा चमचमाते पैकेटों में भरकर बाजार में उतारने की पूरी तैयारी थी।ट्रक की तलाशी और खेल खत्मFDA को खुफिया जानकारी मिली थी कि भिवंडी से एक ट्रक में एक्सपायरी डेट वाला आटा लादकर गुजरात के भुज भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निजामपुर पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया। रास्ते में जब एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रक के अंदर विभिन्न नामी कंपनियों के बोरों और फटे पैकेटों में सड़ रहा टन भर आटा भरा हुआ था।₹5.18 लाख की 'सड़न' और 2 गिरफ्तारजब्त किए गए इस खराब आटे की बाजार में कीमत करीब 5.18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है:फारुक जुसब खलीफा (26): ट्रक चालक (गुजरात निवासी)मुकीम अंसारी (31): भिवंडी का दलाल (दीवानशाह दरगाह इलाका)इन दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगनाओं की तलाश कर रही है।खोखली हो रही थी सेहत की बुनियादयह आटा सीधे आम उपभोक्ताओं की रसोई तक पहुंचने वाला था। फटे पैकेटों में बंद और अपनी म्याद पूरी कर चुका यह आटा फंगस और बैक्टीरिया का घर बन चुका था। अगर यह समय रहते जब्त न होता, तो हजारों परिवारों की थालियां इस धीमे जहर से दूषित हो जातीं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मिलावटखोरों और एक्सपायरी सामान बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां
Mumbai

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Surat

₹30 लाख के ड्रग्स के साथ पूर्व एयरहोस्टेस गिरफ्तार, मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

₹30 लाख के ड्रग्स के साथ पूर्व एयरहोस्टेस गिरफ्तार, मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mumbai

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Mumbai

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की रहनुमाई में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गली-गली गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा, या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की रहनुमाई में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गली-गली गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा, या रसूलल्लाह   सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम
Pune

हत्या के प्रयास के आरोपियों को बिबवेवाड़ी पुलिस ने आठ घंटे तक पीछा कर पकड़ा

हत्या के प्रयास के आरोपियों को बिबवेवाड़ी पुलिस ने आठ घंटे तक पीछा कर पकड़ा
Thane

ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक रंगे हाथों गिरफ्तार
Mumbai

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां

Comments

Loading comments...

Related News