मुंबई: नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पवई पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) की बिक्री और तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर मामले की आगे की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 55.1 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), 47,850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 9,37,850 रुपये बताई गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 10 मामले दर्ज हैं।
पवई पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस आरोपी से जुड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने के संकेत दिए हैं।

Loading comments...