बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने का दिया संदेश, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो रिपोर्ट: फरियाद अली
यू.पी. बहराइच। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर 7 नवंबर 2026 को थाना रानीपुर क्षेत्र के सरवा स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में एफ. ए. सी. न्यूज़ टीम की ओर से सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक स्टाफ को मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया। बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रहने तथा पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। साथ ही समझाया गया कि पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करें। टीम ने पर्यावरण और आसपास के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं तथा दीपावली से संबंधित पोस्टर और चित्रकला तैयार कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों और सुंदर चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर पूरे वातावरण को दीपावली के उल्लास से भर दिया। बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समाजसेवी मुबारक अली, पत्रकार फरियाद अली, मोहम्मद रऊफ, फैय्याज सिद्दीकी एवं अखिलेश कुमार मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले विद्यालय परिवार में हलीम सर (प्रधानाचार्य), सुनील सर (उप-प्रधानाचार्य), शिवम सर (मुख्य प्रॉक्टर), अंशुल सर, अजीत सर, चंद्रेश सर, समीम सर, शीतल मैम, पूजा मैम, मोनी मैम, प्रीति मैम, पूनम मैम, अर्चना मैम, आकांक्षा मैम एवं अंशिका मैम शामिल रहे।
एफ. ए. सी. न्यूज़ टीम के मुख्य संपादक एवं मुद्रक एम.एस. शेख की ओर से इस सम्मान कार्यक्रम की पहल की गई। टीम ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक स्टाफ को मिठाई भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने भी अपने गुरुजनों एवं विद्यालय प्रशासन को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ बच्चों को सुरक्षित त्योहार मनाने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना रहा। अंत में विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Loading comments...