BREAKING
FAC News
Back

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, घर-घर जाकर होगी मतदाता सूची की पड़ताल

Tabish | | — views
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, घर-घर जाकर होगी मतदाता सूची की पड़ताल

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


उ.प्र. बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान शुरू किया है। गुरुवार को आयोग के निर्देश पर एसडीएम मिहींपुरवा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक लेकर घर-घर सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। एसडीएम ने बीएलओ को वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की निर्वाचक नामावलियों से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम पहले सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाएगा।

एसडीएम ने प्रत्येक बीएलओ को एक सप्ताह में कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए तथा घर-घर भ्रमण के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रथम बार के युवा मतदाताओं को भी चिन्हित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।

तुलनात्मक सूची में प्रत्येक चिन्हित मतदाता की वर्तमान स्थिति और फॉर्म-6 भरवाए गए मतदाताओं का विवरण दर्ज होगा। सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से भी साझा की जाएगी। तथा रैन बसेरों, श्रमिक कॉलोनियों, आश्रयहीन और मुख्यधारा से अलग रह रहे पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News