BREAKING
FAC News
Back

गाड़ियों पर जाति लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, थानों में भी नाम के आगे से हटेगी जाति,डीआईजी अजय साहनी का आदेश

| | views
गाड़ियों पर जाति लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, थानों में भी नाम के आगे से हटेगी जाति,डीआईजी अजय साहनी का आदेश
गाड़ियों पर जाति लिखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, थानों में भी नाम के आगे से हटेगी जाति,डीआईजी अजय साहनी का आदेश फरियाद अली इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को लागू कराने के लिए बरेली रेंज की पुलिस अब सख्त कार्रवाई में जुट गई है। कोर्ट ने साफ कहा था कि जाति का उल्लेख संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। इसके बाद योगी सरकार ने जातिगत रैलियों और प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी है। इसी कड़ी में डीजीपी के आदेश पर बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने चारों जिलों के पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार से बरेली रेंज के सभी जिलों में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू हो गई है। जिन गाड़ियों पर जातिगत स्लोगन या उपनाम लिखे पाए गए, उन्हें तुरंत हटवाया जा रहा है। डीआईजी अजय साहनी ने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी सरकारी या निजी वाहन पर जाति का जिक्र कतई बर्दाश्त नहीं होगा। थानों में लगे नोटिस बोर्ड, प्रपत्रों और दस्तावेजों में भी नाम के आगे जाति लिखने पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस ने जनता को यह संदेश भी दिया है कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है। यदि इसके बावजूद कोई व्यक्ति नियम तोड़ेगा, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। इसके साथ ही जातिगत रैली और सम्मेलनों पर भी रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीआईजी का साफ संदेश है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का यह कदम समाज में समानता और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News