BREAKING
FAC News
Back

गेयटी गैलेक्सी बंद होने पर विवाद: पुलिस ने बताया 'लाइसेंस' की दिक्कत, मालिक ने कहा 'तकनीकी खराबी

Tabish | | views
गेयटी गैलेक्सी बंद होने पर विवाद: पुलिस ने बताया 'लाइसेंस' की दिक्कत, मालिक ने कहा 'तकनीकी खराबी

'बांद्रा का आइकॉनिक G7 मल्टिप्लेक्स हुआ बंद; जल्द ही ऑपरेशन्स शुरू होने की उम्मीद.........


मुंबई:मुंबई के बांद्रा में स्थित ऐतिहासिक और सिनेमा प्रेमियों का पसंदीदा 'गेयटी-गैलेक्सी' (G7 मल्टिप्लेक्स) सिनेमा कॉम्प्लेक्स अस्थाई रूप से बंद हो गया है। इस थिएटर की सभी छह स्क्रीन्स पर फिल्मों की स्क्रीनिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। थिएटर बंद होने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं:पुलिस का नोटिस: मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस नोटिस के मुताबिक, सिनेमा हॉल का लाइसेंस रिन्यू (नवीनीकरण) न होने के कारण इसे बंद करने की कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई का कहना है कि यह कोई बड़ा लाइसेंस विवाद नहीं बल्कि एक तकनीकी समस्या है। थिएटर के केबल खराब (जल) जाने के कारण काम रोकना पड़ा है। सिनेमा हॉल का मैनेजमेंट इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने में जुटा हुआ है, और उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही यहां दोबारा फिल्में शुरू हो जाएंगी

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News