अधिसूचना के मुख्य विवरण
• प्रभावित क्षेत्र: घाटकोपर ट्रैफिक विभाग के अंतर्गत आने वाला सागरपार्क रोड (अमृतनगर सर्कल से नेशनल मटन शॉप, सागरपार्क घाटकोपर पश्चिम तक)।
• दूरी और नियम: इस 100 मीटर लंबे रास्ते के दोनों तरफ (उत्तर-दक्षिण वाहिनी) अब 24 घंटे नो पार्किंग लागू रहेगी।
• लागू होने की तिथि: यह आदेश 30 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस मार्ग पर दोनों ओर बड़ी संख्या में ऑटोरिक्शा, कारें और टेम्पो अवैध रूप से पार्क किए जा रहे थे। डिवाइडर से सटकर गाड़ियां खड़ी होने के कारण यहाँ लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा था। इससे न सिर्फ आम जनता को परेशानी हो रही थी, बल्कि एम्बुलेंस और दमकल जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में भारी दिक्कत आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए यह कदम उठाया गया है।

Loading comments...