मुंबई:त्योहारों के सीजन में अवैध पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भांडुप पुलिस ने गणेशोत्सव (गणपति उत्सव) के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर होने वाली गुटखे की बिक्री को रोकने के लिए जाल बिछाकर छापेमारी की और करोड़ों रुपये का अवैध माल बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईभांडुप पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी की एक बड़ी खेप मुंबई के नाहुर इलाके में खपाने की तैयारी में हैं। इस सूचना की पुष्टि करने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद लाड और उनकी टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
कंटेनर सहित 5 गाड़ियां जब्त, 9 लोग हिरासत मेंपुलिस टीम ने शनिवार तड़के करीब 4:25 बजे नाहुर के विक्रोली रोड स्थित म्यूनिसिपल पार्किंग एरिया में जाल बिछाया। इस दौरान अवैध रूप से माल ले जा रहे एक बड़े कंटेनर, दो टेम्पो, एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन सहित 5 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कुल 1 करोड़ 18 लाख का माल बरामदशुरुआती जांच के अनुसार, जब्त किए गए प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी की कुल बाजार कीमत 1,18,21,100 रुपये (करीब 1.18 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। इस बड़ी जबती के बाद अन्न व औषध प्रशासन (FDA) और भांडुप पुलिस के अधिकारी मिलकर पकड़े गए पूरे मुद्देमाल का पंचनामा (कागजी कार्यवाही) करने में जुटे हैं。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्सव के दौरान इस तरह की अवैध गतिविधियों पर उनकी कड़ी नजर बनी रहेगी

Loading comments...