BREAKING
FAC News
Back

गणेशोत्सव में नागरिक सुविधाओं पर बीएमसी का जोर, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी नियोजन के निर्देश

Tabish | | views
गणेशोत्सव में नागरिक सुविधाओं पर बीएमसी का जोर, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी नियोजन के निर्देश

मुंबई: श्रीगणेशोत्सव के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन की ओर से नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ गणेश विसर्जन स्थलों पर आवश्यक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी दिनों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए संबंधित सभी विभाग प्रभावी नियोजन कर उसका सख्ती से क्रियान्वयन करें, ऐसे निर्देश महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे ने दिए।

महानगरपालिका मुख्यालय में बीएमसी के विभिन्न विभागों, खातों के कामकाज, परियोजनाओं और विविध उपक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेशोत्सव के दौरान नागरिक सुविधाओं के साथ शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

आयुक्त अश्विनी भिडे ने कहा कि नागरिकों के लिए सुगम और अड़चनमुक्त फुटपाथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएमसी का ‘पैदल यात्री प्रथम’ (Pedestrian First) अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इस अभियान को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने के निर्देश उन्होंने दिए।

इसके अलावा नागरिकों की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्रशासन के कामकाज का वास्तविक मूल्यांकन मानते हुए उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर भी आयुक्त ने जोर दिया। ‘मार्ग’ (Management and Redressal of Grievance) प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) श्रीमती प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (परियोजना)

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News