मुंबई:मुंबई के खार इलाके से पुलिस की मुस्तैदी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खार दांडा जेट्टी (Khar Danda Jetty) पर गणपति विसर्जन के लिए गई एक महिला का ₹3,66,500 की कीमत वाला बैग चोरी हो गया था।
खार पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शैलेंद्रकुमार दीनानाथ कश्यप (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी सबूतों (Technical Evidence) और अपने सीक्रेट इनफॉरमर्स (गुप्त मुखबिरों) से मिली सटीक जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।
चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामदखार पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया शत-प्रतिशत (100%) सामान सुरक्षित हस्तगत कर लिया है।
बरामद किए गए सामान में शामिल हैं:सोने का मंगलसूत्रनकदी (कैश)कपड़े और अन्य कीमती सामान
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के सीजन में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।

Loading comments...