BREAKING
FAC News
Back

गोलीबार में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, 4–6 महीने से फॉगिंग नहीं होने का आरोप; बीएमसी से जल्द कार्रवाई की मांग

Tabish | | — views
गोलीबार में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, 4–6 महीने से फॉगिंग नहीं होने का आरोप; बीएमसी से जल्द कार्रवाई की मांग

अमरदीप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के नागरिक परेशान,


एडिटर जफर सिद्दीकी ने बीएमसी प्रशासन से की फॉगिंग कराने की अपील


(रिपोर्ट: एडिटर जफर सिद्दीकी)



मुंबई/गोलीबार: गोलीबार स्थित अमरदीप कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, अमन डेयरी के पास, सातवां रोड पर पिछले चार से छह महीनों से फॉगिंग नहीं होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय नागरिक मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं और उन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एडिटर जफर सिद्दीकी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन से वर्तमान पत्र द्वारा मांग की है कि संबंधित इलाके में जल्द से जल्द फॉगिंग कराई जाए, ताकि मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके।

एडिटर जफर सिद्दीकी ने बीएमसी के संबंधित विभाग से अपील की है कि नागरिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इलाके का निरीक्षण किया जाए और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को मच्छरों की समस्या से राहत दिलाना और साफ-सफाई के साथ-साथ नियमित फॉगिंग सुनिश्चित करना ज़रूरी है। संबंधित विभाग को इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि बीएमसी प्रशासन इस शिकायत पर कब ध्यान देगा और गोलीबार के अमरदीप कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के नागरिकों को मच्छरों की परेशानी से कब राहत मिलेगी?

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News