गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा तालुका से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी 13 सप्ताह की गर्भवती पत्नी, अरुणाबेन सोढ़ा, की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या को अंजाम देने से पहले पति ने गूगल पर यह सर्च किया था कि कानूनी कार्रवाई और जेल की सजा से कैसे बचा जाए।
दर्द से तड़प रही थी पत्नी, पति मोबाइल पर ढूंढ रहा था बचने का रास्ता
पुलिस जांच के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात को 13 सप्ताह की गर्भवती अरुणाबेन के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ था। वह बार-बार अपने पति मितुल सोढ़ा से उसे डॉक्टर के पास ले जाने की मिन्नतें कर रही थी। लेकिन मितुल ने उसकी एक न सुनी और वह अपने मोबाइल में ही व्यस्त रहा। जब दर्द असहनीय हो गया, तो अरुणाबेन ने हताश होकर कहा, "इससे तो अच्छा है कि मैं खुद ही जान दे दूं।"
पत्नी के मुंह से यह बात सुनते ही मितुल के दिमाग में एक खौफनाक साजिश ने जन्म लिया। उसने तुरंत गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया कि "अगर पत्नी आत्महत्या कर ले, तो क्या पति को जेल होगी?" या "कानूनी सजा से कैसे बचा जाए?"
पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
पुलिस की गहन जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई और सजा से बचने के रास्ते खोजने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए।
पोस्टमार्टम और फॉरेंसि

Loading comments...