BREAKING
FAC News
Back

गोरेगांव पूर्व में मटका जुआ अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | views
गोरेगांव पूर्व में मटका जुआ अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: दिंडोशी पुलिस ने अवैध मटका जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरेगांव पूर्व के जयभीम नगर, फिल्म सिटी रोड स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति लोगों से मटका जुए के अंक लिखकर दांव स्वीकार करता मिला। पुलिस ने आरोपी सलीम मोहम्मद शकील खान (43) को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 'PAPPU PLAYING PICTURE' नामक मटका चार्ट, जुआ लिखने का सामान तथा ₹300 नकद बरामद किए।

इस मामले में दिंडोशी पुलिस स्टेशन में एफआईआर क्रमांक 0869/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम, 1887 की धारा 12(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा है कि मुंबई में अवैध मटका जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News