BREAKING
FAC News
Back

गुमशुदा युवक की तलाश — सरयू स्नान के बाद लापता, परिवार में मचा हड़कंप

Fariyad Ali | | views
गुमशुदा युवक की तलाश — सरयू स्नान के बाद लापता, परिवार में मचा हड़कंप

गुमशुदा युवक की तलाश — सरयू स्नान के बाद लापता, परिवार में मचा हड़कंप


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


उ प्र जनपद जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार में दहशत और इलाके में चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी राम केवट पुत्र राम समुझ दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे अयोध्या के नयाघाट सरयू नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। स्नान के बाद वह दर्शन के लिए आगे बढ़े, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।


परिजनों के अनुसार, युवक उस समय तक मोबाइल पर संपर्क में था, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद अचानक संपर्क टूट गया, जिसके बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। युवक बनारस में काम करता था और वहां से अयोध्या पहुंचा था। घटना के बाद से परिवार के लोग बेहद भयभीत हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।


पहचान विवरण:

नाम: राम केवट

उम्र: लगभग 18 वर्ष

रंग: गोरा

कद: लंबा

पहनावा: पैंट-शर्ट


घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली अयोध्या एवं चौकी रायगंज पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


📞 संपर्क नंबर

8960374305

8447946442


थाना कोतवाली अयोध्या:

9454403296,


अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को बड़ी राहत दे सकती है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News