BREAKING
FAC News
Back

गुटखावाले का अपहरण, वसूली फिरौती चारों पुलिसवालों ने पीड़ित को किडनैप करने के बाद गुटखा बेचने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी और छोड़ने के बदले में ३ लाख रुपए की फिरौती मांगी।

| | views
गुटखावाले का अपहरण, वसूली फिरौती  चारों पुलिसवालों ने पीड़ित को किडनैप करने के बाद गुटखा बेचने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी और छोड़ने के बदले में ३ लाख रुपए की फिरौती मांगी।
गुटखावाले का अपहरण, वसूली फिरौती चारों पुलिसवालों ने पीड़ित को किडनैप करने के बाद गुटखा बेचने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी और छोड़ने के बदले में ३ लाख रुपए की फिरौती मांगी।……….. मुंबई…मुख्यमंत्री के साथ ही गृह मंत्री का भी विभाग संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस के राज में मुंबई में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रेप, हत्या और लूट की घटनाएं मानो आम हो गई हैं। वैसे पुलिस इन पर क्या रोक लगाएगी जब वह खुद आपराधिक घटना में लिप्त हो जाए। एक चौंका देने वाली घटना में ४ पुलिसकर्मी किडनैपिंग और हफ्ताखोरी में लिप्त पाए गए हैं। इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इन चार पुलिसवालों ने एक गुटखा विक्रेता का अपहरण कर लिया और डरा-धमकाकर उससे लाखों रुपए कि फिरौती मांगी। इन हफ्ताखोर और किडनैपर पुलिसकर्मियों की असलियत जब सामने आई तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इनके खिलाफ डीएन नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपहरण और फिरौती के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। मजे की बात यह है कि पुलिस के आला अफसरों ने सरकार और खाकी वर्दी की बदनामी न हो इसलिए इस मामले को दबाए रखने की भरसक कोशिश की। मीडिया तक खबर न पंहुचे, इस बात को लेकर काफी सावधानी बरती गई, इसके बावजूद अपराध में शामिल पुलिसकर्मियों का मामला सामने आ ही गया। जबरन कार में ले गए पीड़ित आरिफ पैâजान खान के अनुसार, वह एसवी रोड पर भारत पेट्रोल पंप के बगल में स्थित गोल्डन पान-बीड़ी शॉप किराए पर लेकर चलाता है। २४ जून को चार लोग आए और उन्होंने स्वयं को डीएन नगर पुलिस स्टेशन का बताया और आरिफ को जबरन अपनी कार में बिठाकर कॉटन ग्रीन की ओर ले गए। ३ लाख की फिरौती मांगी पुलिसवालों ने आरिफ के खिलाफ गुटखा बेचने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी और छोड़ने के बदले ३ लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरिफ ने ३० हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाए और एक किडनैपर के मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिए। पहले भी हुआ था सस्पेंड छानबीन में पता चला कि चारों आरोपी पुलिसकर्मी हैं। इनमें से एक पहले भी अवैध कामों में लिप्त होने के कारण सस्पेंड किया जा चुका है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News