हैदराबाद:हैदराबाद की मलकाजगिरी स्पेशल ऑपरेशंस टीम (SOT), बेगमपेट और सरूरनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मानव अंडाणु (ओओसाइट) निकालने और उन्हें व्यावसायिक रूप से बेचने वाले एक अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों (जैसे प्रकाश नगर, बेगमपेट, एर्रागड्डा और सरूरनगर) पर छापेमारी कर करीब 43 से 48 महिलाओं को सुरक्षित बचाया है।
पुलिस कमिश्नर बी. सुमति (IPS) ने बताया कि यह नेटवर्क विभिन्न राज्यों से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पैसों का लालच देकर हैदराबाद लाता था और नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से उनके अंडाणु निकालता था।
20,000 से 30,000 रुपये का लालच
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से गरीब महिलाओं को निशाना बनाया। इन महिलाओं को प्रति अंडाणु दान चक्र (Egg Donation Cycle) के लिए 20,000 से 30,000 रुपये देने का वादा किया गया था। महिलाओं को हैदराबाद लाकर किराए के मकानों और गर्ल्स हॉस्टल में रखा जाता था।
बिना डॉक्टरी निगरानी के दिए जा रहे थे हॉरमोन इंजेक्शन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हॉरमोन इंजेक्शन (जैसे Humog HP 150 I.U.), दवाइयां और सीरिंज बरामद की हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि प्रक्रिया के लिए उन्हें बिना किसी वैध चिकित्सीय देखरेख के लगातार भारी मात्रा में हॉरमोनल इंजेक्शन और दवाएं दी जा रही थीं, जिससे उनकी जान को भी गंभीर खतरा था।
23 IVF सेंटरों से जुड़े थे तार
जांच में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के

Loading comments...