BREAKING
FAC News
Back

हत्या का आरोपी 8 साल बाद गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई की शिवाजीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Tabish | | — views
हत्या का आरोपी 8 साल बाद गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई की शिवाजीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मुंबई: मुंबई पुलिस की शिवाजीनगर पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में 8 साल से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गुजरात में रह रहा था।


शिवाजीनगर पुलिस थाने में दर्ज मामला संख्या 102/2018 (धारा 302, 34) के तहत आरोपी सलवातुला अब्दुल कयूम शेख (उम्र 30 वर्ष) घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सलवातुला गुजरात राज्य में अपनी असली पहचान छिपाकर एक टायर पंचर की दुकान पर काम कर रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण (CDR) और मोबाइल लोकेशन की मदद से उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाया। आरोपी गुजरात के भरूच इलाके में रह रहा था।


वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद शिवाजीनगर पुलिस की एक विशेष जांच टीम गुजरात के भरूच भेजी गई। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और आरोपी सलवातुला अब्दुल कयूम शेख को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त श्री मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त श्री धनंजय कुलकर्णी, पुलिस उप आयुक्त (परिमंडल 6) समीर शेख और सहायक पुलिस आयुक्त कलिम शेख के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।


इस ऑपरेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप पगारे, सहायक पुलिस निरीक्षक (सपोनि) नंदुलाल पाटील, सपोनि रमेश हिरालाल चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक (पोउपनि) संदिप पाटील सहित पुलिस हवलदार महेश बाळु घारे, रोहित बाढ, राहुल शशिकांत सुतार, शंकर पुनाजी तिटकारे, सुरज तानाजी डांगे, संदिप अंकुश मोहीते और तकनीकी सहायता टीम के आकाश शेडगे व रोहीत पाटील शामिल थे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News